Sariya Cement Rate

Sariya Cement Rate : सीमेंट और सरिया के रेट में आई गिरावट,देखिए आज का नया रेट

Sariya Cement Rate : सीमेंट और सरिया के रेट में आई गिरावट,देखिए आज का नया रेट

 

हमारे WhatsApp Group मे जुड़े👉 Join Now

हमारे Telegram Group मे जुड़े👉 Join Now

Sariya Cement ka Rate: जीवनकाल में हर किसी इंसान का सपना होता है कि वह अपनी जिंदगी के सफर में एक सुंदर सा मकान जरूर बनवाये। लेकिन वर्तमान की इस महंगाई ने लोगों की जेबें ढीली कर दी है। घर, मकान बनाने के लिए मैटेरियल की आवश्यकता पड़ती है, बिल्डिंग मैटेरियल के आये दिन दाम बढ़ते चले जा रहे हैं। ऐसे में मध्यमवर्गीय लोग भी बड़ी सोच समझकर अपने घर का खर्चा चला रहे हैं। चाहे गरीब व्यक्ति हो या फिर अमीर व्यक्ति सभी की एक दिली तमन्ना रहती है कि वह अपने जीवन में एक सुंदर सा घर बनाये।

Sariya Cement Rate : सीमेंट और सरिया के दामों में गिरावट आई है। अगर आप इस समय घर या किसी भी तरह का निर्माण कार्य करने के बारे में सोच रहे हैं तो ये सबसे सही समय है। 6 महीने से लगातार रेट में कमी आई है।

अधिक मांग होने के बावजूद जून माह में सरिया व सीमेंट के दामों में गिरावट आई है। हालांकि, सीमेंट के दाम में ज्यादा कमी नहीं आई, लेकिन सरिया के दामों में करीब 450 रुपए प्रति क्वेन्टल की कमी दर्ज की गई है। जनवरी माह में सरिया 6600 के करीब था उसके बाद लगातार दामों के कमी आती गई और जून माह की शुरुआत में सरिया के दाम 6150 रुपए है यानी करीब 450 रुपए की कमी प्रति क्वेन्टल आई है।

दाम कम हुए और डिमांड बढ़ी

वहीं सीमेंट का बैग जनवरी माह में 425 रुपए तक बिका और अब सीमेंट के दाम में भी प्रति बैग 25 रुपए कमी आई है। अप्रैल माह के बाद निर्माण कार्यो में तेजी आती है और सीमेंट सरिया की डिमांड एकदम से बढ़ जाती है हालांकि ये प्रतिवर्ष होता है लेकिन इस बार डिमांड भी अधिक दर्ज की गई है । वहीं उच्च गुणवत्ता का सरिया जैसे टाटा स्टील के दामों में भी गिरावट देखी गई है । हालांकि, इनके रेत सामान्य सरिया से 200 से 300 रुपए हमेशा अधिक रहते है उसी अनुपात में टाटा स्टील के दाम में भी 300 रुपए प्रति क़वेन्टल कमी दर्ज की गई है।

6 महीने से दामों में आई गिरावट

सरिया व्यापारी विपुल राजपूत ने बताया कि पिछले छह माह में सरिया और सीमेंट के दामों में गिरावट देखी गई है हालांकि ये गिरावट धीमी है लेकिन बड़ी मात्रा में सरिया सीमेंट लेने वालों के लिए एक बड़ी राहत है दाम कम होने पर सेल भी बढ़ती है ।

उतार चढ़ाव की स्थिति बनी रहती है कि भवन सामग्री में

जानकारी के मुताबिक बता दें कि भवन निर्माण की सामग्री में दिन प्रतिदिन उतार चढ़ाव की स्थिति देखने को मिलती है। ऐसे में जो भी व्यक्ति घर मकान का निर्माण कराने की सोच रहा है वह पहले न्यूज के माध्यम से सरिया सीमेंट के दामों के बारे में जानकारी कर लें, जैसे ही इन भवन सामग्री की चीजों के दामों में गिरावट होती है, तुरंत व्यक्ति समय को देखते हुये घर, मकान निर्माण का कार्य लगा सकते हैं। अगर जरा सा भी रेट में लाभ मिले तो उतने में भी बड़ा फायदा होता है।

ये चल रहे अभी सरिया सीमेंट के ताजा रेट

सरिया सीमेंट के रेट की बात करें तो वर्तमान समय में अभी सरिया सीमेंट के दाम काफी मददे चल रहे हैं। ऐसे में वह लोग बेहिचक तरह से अपने मकान का कार्य लगा सकते हैं। सरिया के दामों की बात करें तो अभी सरिया का ताजा रेट 75000 रूपये प्रति टन के नीचे चल रहा है। जोकि इससे पहले काफी ऊपर सरिया के रेट चल रहे थे। सीमेंट के रेट की बात करें तो सीमेंट अभी 400 रूपये से नीचे की एक बोरी का रेट चल रहा है। इससे पहले सीमेंट का रेट काफी ज्यादा चल रहा था।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *