JAC Board 12th Arts, Commerce Result 2023 LIVE: इस दिन जारी होगा झारखंड बोर्ड 12वीं आर्ट्स व कॉमर्स रिजल्ट, नोट कर लें डेट
JAC Board 12th Result 2023: झारखंड एकडेमिक काउंसिल कल यानी 27 मई को 12वीं कला एवं वाणिज्य का रिजल्ट जारी कर सकता है। रिजल्ट जारी होते ही आधिकारिक वेबसाइट jacresults.nic.in पर उपलब्ध करवा दिया जाएगा। छात्र यहां अपना रोल नंबर, स्कूल कोड व डेट ऑफ बर्थ दर्ज कर अपना परिणाम चेक कर सकेंगे। इस बार झारखंड बोर्ड की परीक्षा 14 मार्च से 5 अप्रैल 2023 तक आयोजित की गई थी।
झारखंड बोर्ड 12वीं आर्ट्स व कॉमर्स के रिजल्ट को लेकर बड़ी खबर है। झारखंड एकडेमिक काउंसिल (JAC) इंटरमीडिएट कला एवं वाणिज्य का रिजल्ट कल यानी 27 मई को जारी कर सकता है। बोर्ड के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि झारखंड बोर्ड ने छात्रों की कॉपियों का मूल्यांकन पूरा कर लिया है . JAC Board 12th Result 2023
तथा अंको को साइट पर अपलोड कर प्रोविजनल मार्कशीट तैयार कर (Jharkhand Board Result) ली है। रिजल्ट जारी करने के लिए राज्य के शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो से समय मांगा (Jharkhand Board 12th Arts Result) गया है। समय मिलते ही परीक्षा परिणाम घोषित कर दिए जाएंगे। हालांकि इस पर बोर्ड ने किसी प्रकार की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। परीक्षा परिणआम घोषित होने के बाद छात्र रोल नंबर व डेट ऑफ बर्थ के जरिए आधिकारिक वेबसाइट jacresults.nic.in, jac.jharkhand.gov.in पर जाकर अपना परिणाम चेक कर सकेंगे।
इस बार झारखंड बोर्ड 12वीं कॉमर्स व आर्ट्स की परीक्षा 14 मार्च से 5 अप्रैल 2023 तक आयोजित की गई थी। इसके लिए लाखों की संख्या में छात्रों ने अपना पंजीकरण करवाया था। बता दें इस बार 12वीं साइंस स्ट्रीम का रिजल्ट 81.45 फीसदी के आसपास देखने को मिला है। जिसमें फर्स्ट डिवीजन प्राप्त करने वाले छात्रों की संख्या 66.23%, सेकेंड डिवीजन प्राप्त करने वाले कुल 31.05 प्रतिशत व 2.37 फीसदी छात्र थर्ड डिवीजन से पास हुए थे। JAC Board 12th Result 2023
उम्मीद है कि 12वीं कॉमर्स व आर्ट्स का रिजल्ट विज्ञान संकाय की तुलना में अधिक देखने को मिल सकता है। इंटर की बोर्ड परीक्षा 466 परीक्षा केंद्रों पर निर्धारित थी। छात्रों से अनुरोध है कि, लगातार हमारे इस ब्लॉग पर पैनी नजर बनाए रखें। रिजल्ट जारी होते ही यहां आपको सबसे पहले सूचित किया जाएगा।
कभी भी जारी होगा रिजल्ट
झारखंड बोर्ड परीक्षा में शामिल लाखों स्टूडेंट्स का इंतजार आज खत्म होने जा रहा है। बोर्ड की ओर से कक्षा 12वीं कॉमर्स और आर्ट्स परीक्षा का रिजल्ट किसी भी वक्त जारी कर दिया जाएगा। हालांकि, इस संबंध में फिलहाल कोई जानकारी नहीं है।
इतने केंद्रों पर हुआ मूल्यांकन
इस बार झारखंड बोर्ड 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षाओं की कॉपियों के मूल्यांकन के लिए 66 केंद्र बनाए गए थे। जिसमें 10वीं की कॉपियों का मूल्यांकन 35 केंद्रों व 12वीं की कॉपियों का मूल्यांकन 31 केंद्रों पर किया गया था।
स्क्रूटनी का मिलेगा मौका JAC Board 12th Result 2023
झारखंड बोर्ड 10वीं व 12वीं परीक्षा में मिले नंबर से असंतुष्ट स्टूडेंट्स स्क्रूटनी के लिए भी अप्लाई कर सकेंगे। इसके लिए बोर्ड अलग से नोटिफिकेशन जारी करेगा। बता दें कि स्क्रूटनी के लिए निर्धारित शुल्क भी जमा करना होगा।
बीते साल ऐसा रहा रिजल्ट JAC Board 12th Result 2023
झारखंड बोर्ड 12वीं की परीक्षा में बीते साल 3,31,056 स्टूडेंट्स शामिल हुए थे। साल 2022 में 12वीं का कुल पास प्रतिशत 90.71 % दर्ज किया गया था। वहीं, इस साल भी यह 90 से अधिक रहने की संभावना है।
झारखंड बोर्ड साइंस, आर्ट्स और कॉमर्स रिजल्ट डिजिलॉकर पर देखें
स्टेप 1: अपने मोबाइल पर डिजीलॉकर एप्लिकेशन डाउनलोड करें या आप डिजिलॉकर वेबसाइट पर जा सकते हैं।
स्टेप 2: अपने क्रेडेंशियल्स का उपयोग करके साइन अप करें। अपने लॉग इन विवरण को उपयोग कर लॉग इन करें।
स्टेप 3: शिक्षा श्रेणी पर जाएं और झारखंड राज्य बोर्ड या झारखंड अकादमिक परिषद की खोज करें
स्टेप 4: कक्षा 12 की मार्कशीट चयन करें।
स्टेप 5: अपना जेएसी रोल नंबर, रोल कोड और परीक्षा का साल प्रदान करें।
स्टेप 6: अपना जेएसी कक्षा 12वीं परिणाम 2023 डाउनलोड करें।
झारखंड बोर्ड 12वीं रिजल्ट कभी भी हो सकता है जारी
JAC Board 12th Result 2023
झारखंड बोर्ड जेएसी कक्षा 12वीं परीक्षा के परिणामों को आर्ट्स, कॉमर्स के परिणाम को जल्द आधिकारिक वेबसाइट jharresults.nic.in की मदद से घोषित किया जाएगा। इसके अलावा कई मीडिया रिपोर्ट्स से इस बात का भी पता चलता है कि परिषद की ओर से आज भी परिणाम घोषित हो सकते हैं, हालांकि परिणाम की घोषणा को लेकर डेट और समय के बारे में आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
एक बार जारी होने के बाद, उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट्स – jac.nic.in, jacresults.com, jac.jharkhand.gov.in और jharresults.nic.in की मदद से आर्ट्स और कॉमर्स वर्ग के लिए अपने जेएसी बोर्ड कक्षा 12वीं रिजल्ट 2023 को चेक और फिर डाउनलोड कर पाएंगे।