UGC NET Phase-3 Admit Card 2023 Out: नेट परीक्षा के तीसरे चरण का एडमिट कार्ड जारी, ऐसे करें डाउनलोड
UGC NET Admit Card: एनटीए ने यूजीसी नेट परीक्षा के तीसरे चरण का एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। परीक्षा के लिए पंजीकृत उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट से इसे चेक कर सकते हैं।
UGC NET December 2022 Phase-3 Admit Card Out: राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (NTA) ने विश्वविद्यालय अनुदान आयोग की राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा (UGC NET) दिसंबर 2022 के लिए होने वाली तीसरे चरण की प्रवेश परीक्षा का एडमिट कार्ड आज यानी 01 मार्च, 2023 को जारी कर दिया है। जिन उम्मीदवारों को UGC NET 2022 दिसंबर सत्र की परीक्षा के तीसरे चरण में उपस्थित होना है, वे अपना एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in के माध्यम से डाउनलोड कर सकते हैं। इसके लिए उम्मीदवारों को अपने आवेदन संख्या और जन्म तिथि का उपयोग करना होगा।
https://stbresult.com/2023/03/04/old-5-rupee-note-price/