Bihar Board 12th Exam 2023

Bihar Board 12th Exam 2023 : मैथ्स में 138 और फिजिक्स में पूछे जाएंगे 96 प्रश्न, समझें प्रश्न पत्र पैटर्न

Bihar Board 12th Exam 2023 : मैथ्स में 138 और फिजिक्स में पूछे जाएंगे 96 प्रश्न, समझें प्रश्न पत्र पैटर्न

 

हमारे WhatsApp Group मे जुड़े👉 Join Now

हमारे Telegram Group मे जुड़े👉 Join Now

Bihar Board 12th Exam 2023 : बिहार बोर्ड इंटरमीडिएट 2023 में गणित विषय में 138 प्रश्न पूछे जाएंगे। इसमें 100 प्रश्न वस्तुनिष्ठ, 30 प्रश्न लघु उत्तरीय और आठ प्रश्न दीर्घ उत्तरीय रहेंगे। छात्रों को कुल 69 प्रश्न का जवाब देना है।

बिहार बोर्ड इंटरमीडिएट 2023 में गणित विषय में 138 प्रश्न पूछे जाएंगे। इसमें 100 प्रश्न वस्तुनिष्ठ, 30 प्रश्न लघु उत्तरीय और आठ प्रश्न दीर्घ उत्तरीय रहेंगे। छात्रों को कुल 69 प्रश्न का जवाब देना है। वहीं भौतिकी और रसायन शास्त्र में कुल 96 प्रश्न पूछे जायेंगी। इसमें से कुल 48 प्रश्न का जवाब छात्रों की देनी है।

इसकी जानकारी बिहार बोर्ड द्वारा इंटरमीडिएट 2023 के मॉडल पेपर से दिया है। बोर्ड द्वारा जारी मॉडल पेपर में प्रश्न पत्र पैटर्न की जानकारी बोर्ड ने दी है। बोर्ड वेबसाइट पर मॉडल पेपर जारी कर दिया गया है।

प्रश्न पत्र पैटर्न को परीक्षार्थी समझ सके, इसके लिए बिहार बोर्ड द्वारा मॉडल पेपर जारी किया जाता है। इसमें प्रश्न पत्र पैटर्न के साथ कुल प्रश्न की संख्या और समय आदि दी रहती है। इस बार बोर्ड ने विषय कोड भी दिया है। गणित का प्रश्न पत्र 32 पेज का होगा। प्रश्न पत्र के पहले पृष्ट पर परीक्षार्थियों के लिए निर्देश दिये गये है। इससे छात्र अभी ही निर्देश को देख सकते है। Bihar Board 12th Exam 2023

मॉडल पेपर का अभ्यास कर सकते है छात्र

बिहार बोर्ड की मानें तो इंटर के सभी विषयों का मॉडल पेपर जारी कर दिया गया है। वहीं जल्द ही मैट्रिक का भी मॉडल पेपर जारी किया जायेगा। इससे छात्र अपनी तैयारी मॉडल पेपर की मदद से कर सकते है। बोर्ड द्वारा इस बार प्रश्न पत्र पैटर्न में किसी तरह का बदलाव नहीं किया गया है।

हर विषय में वस्तुनिष्ठ प्रश्न के साथ लघु और दीर्घ उत्तरीय से 50 फीसदी विकल्प वाले प्रश्न होंगे। बोर्ड द्वारा विज्ञान, कला और वाणिज्य संकाय के सभी विषयों का विषय कोड अलग-अलग दिया गया है।

विषय कोड का जगह होगा अलग-अलग Bihar Board 12th Exam 2023

बोर्ड की मानें तो हर प्रश्न पत्र में विषय कोड का अलग-अलग जगह निर्धारित किया गया है। प्रश्न पत्र को लिक होने से बचाया जा सके, इसके लिए हर विषय में प्रश्न पत्र में थ्योरी पेपर भी शॉट फार्म में लिखा गया है। प्रश्न पत्र कितने पृष्ठ का है इसकी भी जानकारी डाली गयी है। Bihar Board 12th Exam 2023

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *