Bharat Jodo Yatra

Bharat Jodo Yatra: भारत जोड़ो यात्रा का आज हरियाणा में अंतिम दिन, शंभु बॉर्डर से पंजाब में एंट्री करेंगे राहुल गांधी

Bharat Jodo Yatra: भारत जोड़ो यात्रा का आज हरियाणा में अंतिम दिन, शंभु बॉर्डर से पंजाब में एंट्री करेंगे राहुल गांधी

 

हमारे WhatsApp Group मे जुड़े👉 Join Now

हमारे Telegram Group मे जुड़े👉 Join Now

Bharat Jodo Yatra: राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा हरियाणा में 5वें दिन अंबाला के शाहपुर से शुरू हुई। राहुल गांधी सुबह 6 बजे घने कोहरे में कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ पैदल चले।

अंबाला: कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा हरियाणा में आज अंतिम दिन है। आज शाम का भारत जोड़ो यात्रा पंजाब में प्रवेश करेगी। मंगलवार सुबह ये यात्रा हरियाणा के अंबाला जिले के शाहपुर से शुरु हुई। 10 बजे राहुल गांधी अंबाला के सैनी भवन में विश्राम करेंगे।

PM Kisan Yojana 13th Installment Release: 8 करोड़ किसानों के खाते में आ गया 13वीं किस्त का पैसा, ऐसे चेक करें

 

अंबाला शहर के विभिन्न स्थानों पर कांग्रेसी कार्यकर्ताओं द्वारा भारत जोड़ो यात्रा का स्वागत किया जा रहा है। आज भारत जोड़ो यात्रा कालका चौक और आगे शंभू बार्डर होते हुए पंजाब में दाखिल हो जाएगी। Bharat Jodo Yatra

राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा देर शाम अंबाला पहुंची थी। जहां अंबाला पहुंचते ही राहुल गांधी ने मोहड़ा गांव में जनसभा को संबोधित किया।

मंच से अंबाला की जनता को सम्बोधित करते हुए राहुल गांधी न सिर्फ बीजेपी बल्कि आरएसएस पर भी जमकर हल्ला बोला। इतना ही नहीं इन दिनों चर्चाओं का विषय बन रही अपनी टी-शर्ट का राज भी राहुल गांधी ने अंबाला में खोला। जहां राहुल गांधी ने बताया कि वो कब स्वेटर पहनेंगे और वो टी-शर्ट में सफर क्यों कर रहे हैं। राहुल गांधी ने आरएसएस पर तंज कसते हुए कहा कि ये कभी हर हर महादेव नहीं बोलेंगे। Bharat Jodo Yatra

आज पंजाब में होगी एंट्री

Bharat Jodo Yatra भारत जोड़ो यात्रा की आज देर शाम पंजाब में एंट्री होगी। यात्रा राजपुरा के शंभु बैरियर से पंजाब में प्रवेश करेगी। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राजा वड़िंग समेत पंजबा के अन्य नेता राहुल गांधी को रिसीव करने के लिए आएंगे। 11 जनवरी से यहां यात्रा शुरू होगी। राहुल गांधी बुधवार सुबह 6 बजे गुरुद्वारा फतेहगढ़ साहिब में मत्था टेकेंगे। सुबह साढ़े 6 बजे फ्लैग हेंडओवर सेरेमनी होगी और सुबह 7 बजे ही सरहिंद की दाना मंडी से पद यात्रा शुरू कर दी जाएगी।

 

भारत जोड़ो यात्रा’ के दौरान कुरुक्षेत्र में योगेंद्र यादव बोले- जो लोग ‘पप्पू’ वाले पोस्टर के पीछे छुपकर झूठ की राजनीति कर रहे थे, अब जनता उनसे सवाल करेगी. Bharat Jodo Yatra

Note coin Sell 2023 : इस नोट को बेचो मिलेगा लाखों रुपए अभी ऑफर है ऑफर में ही सेल करें पुराने नोट और सिक्के जल्दी करें।

 

राहुल गांधी की छवि बिगाड़ने के लिए करोड़ों रुपये लगाकर जो ‘पप्पू’ वाली छवि बनाई गई थी, उसका पोस्‍टर अब ‘भारत जोड़ो यात्रा’ से फट गया है. स्वराज इंडिया के प्रमुख और सोशल एक्टिविस्ट योगेंद्र यादव (Yogendra yadav) ने हरियाणा के कुरुक्षेत्र में रविवार, 8 जनवरी को राहुल गांधी (Rahul Gandhi) के बारे यह बात कही.

योगेंद्र यादव ने कहा कि राहुल गांधी की ‘भारत जोड़ो यात्रा’ ने देश का मानस बदलना शुरू किया है. उन्‍होंने कहा कि सभी जन आंदोलन के लोग हैं, जो इस यात्रा को समर्थन दे रहे हैं. योगेंद्र ने कहा कि पिछले 112 दिनों में इस यात्रा ने देश में नफरत को भुलाकर दिल को दिल को जोड़ने का संदेश दिया है.” Bharat Jodo Yatra

योगेंद्र यादव ने भारत जोड़ो यात्रा को बताया सफल

गौरतलब हो कि योगेंद्र यादव कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होकर कन्याकुमारी से ही साथ चल रहे हैं और कई हजार किलोमीटर की यात्रा कर चुके हैं. भारत जोड़ो यात्रा के दौरान आज योगेंद्र यादव ने कहा, “कोई भी यात्रा केवल पैदल यात्रा नहीं होती. ये जनमानस के विचार से जुड़ जाती है. मैं मानता हूं कि इस यात्रा ने देश का मानस बदलना शुरू कर दिया है.”

 

इस देश की राजनीति के लिए एक बड़ा काम हो रहा है’

योगेंद्र यादव ने कहा कि सत्तापक्ष या विपक्ष के अन्य सहयोगी दलों ने भी इस बात को स्वीकार किया है कि यात्रा के सकारात्मक परिणाम सामने आएंगे. उन्होंने कहा, “स्टालिन, अखिलेश यादव जैसे तमाम नेता यह समझ रहे हैं कि इस यात्रा से सिर्फ एक पार्टी को फायदा नहीं होगा. यह इस देश की राजनीति के लिए एक बड़ा काम हो रहा है.” Bharat Jodo Yatra

‘जो मुद्दे उठेंगे, वो देश की राष्ट्रीय राजनीति में जगह लेंगे’

 

योगेंद्र यादव ने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा से समाज का हर वर्ग जुड़ रहा है. लोग अपनी बात राहुल गांधी के सामने रख रहे हैं और अब किसानों, युवाओं और अन्य सभी वर्गो के मुद्दे और प्रखर हो गए हैं. किसानों का मुद्दा एक बड़े स्तर पर उभरेगा. किसानों का एक प्रतिनिधिमंडल राहुल गांधी से मिलेगा. उससे जो मुद्दे उठेंगे, वो देश के राष्ट्रीय राजनीति में जगह लेंगे.

‘झूठ की राजनीति करने वालों से जनता सवाल करेगी’

योगेंद्र यादव ने कहा कि राहुल गांधी की ‘पप्पू’ वाली छवि का पोस्टर फटते ही इस छवि को गढ़ने के पीछे छिपे जितने भी किए गए पाप थे, अब दिखने लगे हैं. जो लोग उस पोस्टर के पीछे छुपकर झूठ की राजनीति कर रहे थे, अब जनता उनसे सवाल करेगी. लोग कोविड के मसले पर, चीन के मुद्दे पर केंद्र से सवाल करेंगे और सरकार को जवाब देने पड़ेंगे. Bharat Jodo Yatra

 

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *